सुपौल, जुलाई 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतियोगी परीक्षा आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को वीरपुर के सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय उच्च विद्यालय में फिजिक्सवाला ( पी डब्ल्यू ) की ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। बिहार के चुनिंदा सरकारी विद्यालयों में शामिल इस विद्यालय में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने रिमोट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर जिला पदाधिकारी सहित सभी अतिथियों का अभिनंदन करने से हुई। इसके बाद जिला पदाधिकारी सावन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश्वर प्रसाद यादव ने संयुक्त...