सुपौल, जून 25 -- किशनपुर, एक संवाददाता। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से संचालित समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के सात चयनित लाभुकों के बीच अनुदानित दर पर उन्नत नस्ल की बकरियों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- पालें स्वदेशी गाय, मिलेगा 12 लाख अनुदा, 10 गायों की इकाई पर खर्च होगा 24 लाखबकरियों का वितरण कार्यक्रम वितरण कार्यक्रम सरायगढ़ स्थित केंद्र पर आयोजित किया गया, जहां प्रत्येक लाभुक को तीन-तीन उन्नत नस्ल की बकरियां प्रदान की गईं। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं पशुपालकों को बकरी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लाभुकों को 80 प्रतिशत तथा...