सुपौल : अनीता की मौत मामले में पति और पुत्र पर केस दर्ज
सुपौल, अगस्त 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुरली पंचायत के वार्ड तीन में शनिवार को सुरेन राम की पत्नी अनीता देवी (40 वर्ष) की संहेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले में मृतका के पति सुरेन राम और पुत्र नंदन कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस बाबत भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतका अनीता देवी के पिता पिपरा थाना क्षेत्र के भोसली गांव के वार्ड 8 निवासी महावीर राम ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर अनीता देवी के पति सुरेन राम, उनका पुत्र नंदन कुमार के विरुद्ध मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता महावीर राम के आवेदन के आलोक में मृतका अनीता देवी के पति सुरेन राम और पुत्र नंदन कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 251/26 दर्ज कर अनीता देवी के पति सुरेन राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.