सुपौल, अप्रैल 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव के वार्ड छह में बीते रविवार को भपटियाही पुलिस ने कोसी महासेतु के पुल के नीचे 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक का प्लास्टिक में बंधा हुआ शव बरामद किया था। शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। इस बाबत भपटियाही थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि अज्ञात मृत युवक के शव की पहचान अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र स्थित जोगबनी यादव टोला वार्ड 12 निवासी टुनटुन यादव का पुत्र चंदन कुमार यादव (22) के रूप में हुई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि चंदन कुमार यादव अपराधी प्रवृत्ति का था। इनके विरुद्ध अररिया जिला के कई थानों में केस दर्ज है। 10- 12 रोज पहले ही नेपाल की जेल से बाहर निकाला था। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक चंदन कुमार यादव के परिजनों द्वारा फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.