सुपौल, जून 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग में कर्णपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ, जब वे पैदल अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराममृतक की पहचान मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कर्णपुर के पाठक ठोला वार्ड 4 निवासी शुभांशु शेखर पाठक उर्फ राजेश पाठक (50) के रूप में हुई है। वे मध्य विद्यालय सितुहर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि सोमवार रात किसी कार्य से लौटने के बाद वे पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान कर्णपुर के पास तेज रफ्तार ...