भागलपुर, मई 9 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत स्थित किसान चौक एनएच 106 की है। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक उन्हें ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डायल 102 एम्बुलेंस को जानकारी दी। एम्बुलेंस द्वारा घायल मोहन मेहता को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत घायल की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र की ठुठ्ठी निवासी मोहन मेहता (52) के रूप में हुई है। ...