सुपौल, दिसम्बर 7 -- बलुआ बाजार , एक संवाददाता। ठूठी पंचायत के पूर्व जिप सदस्य सह समाज सेवी अशोक मेहता ने जीवछ पुर पंचायत के सरस्वती पुर वार्ड नंबर एक मे घटित अगलगी घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिले । उन्होंने दुख कि इस घड़ी में पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया । इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार के बीच साड़ी एवं कंबल का वितरण किया । उन्होंने बताया कि बीते चार दिसम्बर की देर रात सरस्वती पुर के वार्ड नंबर एक मे अगलगी की घटना घटित हो गयी थी जिससे कि पीड़ित परिवार को भारी नुकसान पहुंचा था। उन्होंने बताया कि कुल 6 परिवार के लोगों के बीच कंबल व साड़ी का वितरण किया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ के लिए वे अंचलाधिकारी छातापुर से बात कर उन्हें जल्द ही सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...