सुपौल : अगस्त में रूठा मानसून, सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश
सुपौल, अगस्त 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अगस्त के महीने में मानसून की बेरुखी किसानों की चिंता बढ़ा रही है। 17 अगस्त तक जिले में महज 90.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 169.3 मिमी है। इस तरह सामान्य से 78.5 मिमी कम बारिश हुई है। बारिश में 46.37 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आशुतोष कुमार की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम रही।
जुलाई में वर्षा जुलाई में सामान्य वर्षापात 331.6 मिमी के मुकाबले 223.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 32.60 फीसदी कम है। हालांकि इससे पहले मार्च से मई तक जिले में अच्छी बारिश हुई थी। मार्च में सामान्य 15.4 मिमी के मुकाबले 61.6 मिमी, अप्रैल में सामान्य 23.7 मिमी के मुकाबले 70.4 मिमी और मई में सामान्य 82.8 मिमी के मुकाबले 231.7 मिमी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.