सुपौल : अगस्त का ससमय करें अनाज उठाव-निर्गमन, नहीं तो होगी कार्रवाई
सुपौल, जुलाई 24 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के आवंटित खाद्यान्न के ससमय उठाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। साथ ही अन्य योजनाओं के खाद्यान्न के भी ससमय उठाव एवं डिस्पैच व निर्गमण को लेकर परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता संबंधित बैठक की गई। इस दौरान जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सुपौल की ओर से कार्यरत चार परिवहन सह हाथलन अभिकर्ता मुख्य एवं छह डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता द्वारा उठाव एवं निगमन कार्य धीमी गति से किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर डीएम सावन कुमार ने खेद जताते हुए सभी संबंधित परिवहन अभिकर्ताओं को माह अगस्त 2026 के सरकार द्वारा आवंटित अनाज का ससमय शत प्रतिशत उठाव एवं निर्गमन करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.