भागलपुर, मार्च 25 -- पिपरा एकसंवाददाता थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत के बेलोखरा वार्ड नंबर 4 में मंगलवार की रात अचानक लगी आग में दिनेश मंडल के एक घर व घर में रखा खाने पीने की समान सहित चार बकरी जलकर राख हो गए। वहीं चन्देश्वरी मंडल का भी एक घर जल गए। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.