सुपौल, सितम्बर 14 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को महिलाओं के अखंड सुहाग एवं सौभाग्य का पर्व हरितालिका तीज श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्यहरितालिका तीज का महत्व सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। तीज व्रत को लेकर महिलाओं में उमंग एवं उत्साह का माहौल रहा। हाथों में मेहंदी रचाकर एवं सोलह शृंगार कर दुल्हन की तरह सजी महिलाएं पूजा की डाली लेकर समीप स्थित मंदिरों में पहुंची, जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। व्रतियों ने हरितालिका तीज व्रत क...