सुपौल, जून 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर का तीसरा और अंतिम दिन भी अत्यंत सफल रहा। इस तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कुल 215 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से 105 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। यह शिविर आम जनता को सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे प्रखंड के लोगों को काफी सुविधा हुई है। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन 167 मामलों का हुआ निष्पादन, 284 आवेदन मिलेसरकारी विभागों की उपस्थिति इस बाबत राघोपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न सरकारी विभागों के काउंटर स्थापित किए गए थे। इनमें विद्युत, कृषि, शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, मनरेगा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं भूमि सुधार...