सुपौल : अंतर-वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता में 52वीं वाहिनी चैंपियन
सुपौल, अगस्त 6 -- बीरपुर एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर-वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में 45वीं, 18वीं, 52वीं और 56वीं वाहिनी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला 45वीं और 52वीं वाहिनी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबला खेला। अंततः 52वीं वाहिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान 45वीं वाहिनी उपविजेता रही। समापन समारोह में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जवानों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.