सुपौल, मार्च 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज पुलिस ने रविवार सुबह थाना क्षेत्र के करमैंनियां गांव में छापेमारी कर एक आवासीय परिसर के पीछे से 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही मौके पर ही तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह करमैंनियाँ गांव में घर के पीछे से अंग्रेजी शराब 375 एमएल के रॉयल स्टैग 7 बोतल एवं रॉयल स्टैग के हीं खुले बोतल में करीब 2 सौ एमएल शराब समेत 750 एमएल के अंग्रेजी शराब की दो बोतल यानी कुल 4.325 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते मौके पर ही तस्कर करमैंनियां निवासी ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.