भागलपुर, जनवरी 5 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता जिले में कुहासे और ठंड का प्रकोप बढ़ते ही चोरों का आतंक शुरू हो गया है। ठंडी रात में सन्नाटे का फायदा उठाते हुए रविवार रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के बलवा पुनर्वास वार्ड एक निवासी दिनेश यादव के ग्रिल और घर का ताला तोड़कर 7 लाख नगद और करीब 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात चुरा लिये। अज्ञात चोरों ने काफी सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। दीवार फांदकर परिसर में घुसे। सबसे पहले मेन ग्रिल का ताला तोड़ा। चोरों ने उसी घर को निशाना बनाया, जिसमें नगदी और जेवरात मौजूद थे। ऐसे में पुलिस को इस वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के खुलासे के लिए सभी बिंदु से जांच कर रही है। चोरों ने चोरी से पहले दरवाजों पर लगाई कुंडी गृहस्वामी दिनेश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.