भागलपुर, अप्रैल 24 -- भीमपुर (सुपौल) से आलोक कुमार की रिपोर्ट भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत स्थित परियाही गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 52 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुरुवार देर शाम परियाही गांव में एक कारोबारी द्वारा देसी चुलाई शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई जितेंद्र कुमार सहित एसआई डोली रानी और महिला पुलिस बलों की टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके पर दरवाजे पर सोया एक व्यक्ति पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार भागने का कारण उसने घर में चुलाई शराब बनाकर रखना बताया। उसका नाम मुन्ना कुमार उरांव है। पुलिस ने उसके ...