भागलपुर, मार्च 24 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढ़िया गांव के वार्ड 14 से 24 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढ़िया गांव के श्याम सुंदर राम के घर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें उसके मवेशी बांधने वाले घर से एक प्लास्टिक के बोरा बोर में रखें हुए 24 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की। मौके से श्याम सुंदर राम को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर श्याम सुंदर राम के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 81/ 26 दर्ज कर श्यामसुंदर राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.