सुपौल: हाजत में कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप
भागलपुर, जून 10 -- जदिया (सुपौल) से सुरेश शाह की रिपोर्ट पुलिस हाजत में एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाना परिसर में जमकर बवाल मचाया। परिजन इस मामले में मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर पुलिस कैदी युवक द्वारा स्वयं हाजत में सुसाइड कर लेने की बात कह रही है। वारदात बुधवार के सुबह सात बजे के करीब का बताया जाता है।मृत युवक बिट्टू कुमार कोरिया पट्टी पुरब पंचायत के वार्ड 2 निवासी नंदन यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना की सूचना धीरे धीरे आग की तरह चारों तरफ फैल गई और थाना परिसर में परिजन समेत ग्रामीणों ने पहुंच कर पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि मामला उस वक्त उबाल खाने लगा जब पुलिस सुबह नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल ले जाने लगी।इसी दौरान परिजन आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.