भागलपुर, जुलाई 5 -- छातापुर (सुपौल) से संजय भगत की रिपोर्ट छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर गांव में बीते पांच जून की रात हुई चर्चित शहानी खातून हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अजीम अंसारी को पश्चिम बंगाल के मालदह से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद से वह लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान के दौरान आरोपी की लोकेशन मालदह में मिलने पर छातापुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया।गौरतलब है कि पांच जून की देर रात पति की गैरमौजूदगी में मध्य विद्यालय माधोपुर की रसोइया शहानी खातून (32) की उनके घर में बच्चों के सामने चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज कांड संख्या 171/26 के तहत तीन ल...