भागलपुर, दिसम्बर 28 -- सुपौल। जिले में बर्फीली हवा चलने से तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। ठंड के बीच रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोल्ड डे की स्थिति रही। सुबह सुबह बारिश की बूंद के शक्ल में ओस गिर रहा था। मौसमविदों की मानें तो जिले में पाला गिर रहा है। ठंड से बचने के लिए सुबह से लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी होने के प्रभाव से गलन अधिक बढ़ गयी। शिमला जैसी ठंड के चलते कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है। इससे सुबह और शाम के समय गलन और ठिठुरन और बढ़ेगी। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.