भागलपुर, मार्च 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के तत्वावधान में वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज अनंत कुमार सिंह, डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस सहित उपस्थित अन्य जज व बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से शनिवार को सुबह दीप प्रजवल्लित कर किया ।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुल 14 बेंच का गठन किया गया है। इनमें से 11 बेंच व्यवहार न्यायालय, सुपौल में तथा तीन बेंच वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में कार्यरत रहेंगे। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.