सुपौल, मई 1 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी कुनौली में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट गौरव सिंह ने की, जिसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक की चर्चा बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास तेज करने पर सहमति बनी। साथ ही खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने पर भी जोर दिया गया।
सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श सीमा पार आवागमन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उपायों पर विचार-विमर्श कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.