भागलपुर, मार्च 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित शांति नगर वार्ड संख्या 8 में बुधवार सुबह चोरी की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चोरों ने घर के आगे खड़ी चार पहिया बोलेरो गाड़ी का पिछला शीशा उखाड़कर गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।पीड़ित गृहस्वामी सुभाष मेहता ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह जागे और गैस लाने के लिए बाहर निकले, तब उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी के पिछले हिस्से का शीशा उखड़ा हुआ है। पास जाकर देखने पर पता चला कि गाड़ी में रखा गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता और भय का माहौल बन गया। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.