भागलपुर, जनवरी 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही के वार्ड 7 की प्रमुख सड़क, जो बीआरसी कार्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, यदुनाथ मध्य विद्यालय, कब्रिस्तान, रेफरल अस्पताल और बाजार को जोड़ती है, इन दिनों कचरे और असहनीय दुर्गंध के कारण नारकीय स्थिति में है। सड़क के दोनों ओर और बीच में फैले कचरे के ढेर तथा उससे उठती बदबू ने आम लोगों का चलना दूभर कर दिया है। स्थानीय निवासी इस स्थिति को नर्क जैसी बता रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनय भगत ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि इसी सड़क पर दो विद्यालय, बीआरसी कार्यालय, रेफरल अस्पताल और बाजार स्थित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे, शिक्षक, मरीज और आम नागरिक आते...