भागलपुर, मई 15 -- सुपौल से अंजनी कुमार झा की रिपोर्ट नई नवेली दुल्हन और अपनी साली को ससुराल छोड़ने जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर प्रखंड के जगतपुर-परसरमा मार्ग स्थित सिमरा चौक पर गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। मृतक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के बैरो वार्ड नौ निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र शिव कुमार यादव (26) तथा घायल युवक गोसपुर निवासी रौशन कुमार (20) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीच सड़क पर ही बांस लदा ट्रैक्टर अनलोड किया जा रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर बैक करने के दौरान बाइकसवार युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों जगतपुर-परसरमा मुख्य मार्ग को सिमरा चौक के समीप करीब दो घंटे...