भागलपुर, अप्रैल 5 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 2 में रविवार को सात दिवसीय दुर्लभ सत्संग एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल और आकर्षक कलश यात्रा से की गई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में करीब एक हजार महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बेनी बाबा मंदिर पावर ग्रिड के समीप से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर तेज धूप के बावजूद पैदल यात्रा करती हुईं भक्ति में लीन नजर आईं। श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर नगर भ्रमण किया और हाई स्कूल रोड होते हुए रामनगर रोड के रास्ते कथा स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में 'जय श्री राम' के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.