भागलपुर, मई 8 -- वीरपुर (सुपौल) से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में रेडक्रॉस उप शाखा स्थापना के प्रतीक्षित सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की। इस अवसर पर एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति की स्थापना 9 फरवरी 1863 को जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में हुई थी। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट को शांति के लिए वर्ष 1901 में दुनिया का पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर समाजसेवी को किया गया सम्मानित उनके जन्मदिन 8 मई ...