भागलपुर, फरवरी 7 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह के तहत विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर सदर अस्पताल में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान "यूनाइटेड बाय यूनिक" थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैंसर से पीड़ित हर व्यक्ति की लड़ाई अलग होती है, लेकिन समाज को इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जीएनएम नर्सिंग संस्थान के छात्रों ने मरीजों और उनके परिजनों को ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि कैंसर क्या है, इसके प्रमुख कारण कौन-कौन से हैं और शुरुआती लक्षणों की पहचान कैसे की जा सकती है। साथ ही समय पर जांच और इलाज शुरू करने से कैंसर को काफी हद तक नियंत्रित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.