भागलपुर, मार्च 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024-25 एवं 2025-26 के अन्तर्गत जिले के जिन 98 परिवारों को वासस्थल नहीं रहने के कारण आवास योजना की स्वीकृति प्रदान नहीं की जा सकी है, उन्हें जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर राजस्व विभाग की ओर से संचालित योजनाओं अथवा मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना अन्तर्गत अविलंब वासस्थल उपलब्ध कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आवास का लाभ दिलाए जाने का निर्देश जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित सभी बीडीओ को दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024-25 एवं 2025-26 अन्तर्गत जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि प्रदान की गयी है उनके द्वारा आवास निर्माण की अद्यतन स्थिति की जांच कराने को भी बीडीओ को कहा गया है। इसके अलावा जिन लाभुकों ने यो...