भागलपुर, फरवरी 19 -- राघोपुर। राघोपुर में गुरुवार को रेफरल अस्पताल की पहल पर कन्या मध्य विद्यालय परिसर में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान छात्राओं के हेमोग्लोबिन स्तर की जांच कर खून की कमी का आकलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीसीएम शादाब अली के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एएनएम सुप्रिया कुमारी, निकिता कुमारी और मोनिका कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण, उससे बचाव के उपाय और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जांच के क्रम में जिन छात्राओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ दवा उपलब्ध कराने की बात कही गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि किशोरियों में एनीमिया की बढ़ती समस्या को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.