अररिया, दिसम्बर 16 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पंचायत के वार्ड 4 स्थित अमही महादलित टोला में मंगलवार सुबह करीब दस बजे पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जहां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 247 पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन राघोपुर के बीडीओ सत्येन्द्र कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजार अहमद ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इनमें स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, बीसीएम शादाब अली और डब्ल्यूएचओ मॉनिटर विजय कुमार प्रमुख थे। इनके अतिरिक्त, एलएस उर्मिला कुमारी, आशा अनिता देवी, सेविका पूनम देवी और सहायिका अमला देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.