भागलपुर, जनवरी 23 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ कई गांवों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने मां सरस्वती से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मांगा। जहां प्रखंड मुख्यालय राघोपुर के अलावा सिमराही, गणपतगंज, करजाइन सहित कई अन्य गांवों में भी सरस्वती पूजा का विशेष आयोजन किया गया। स्कूलों में बच्चों ने रंग-बिरंगी सजावट की थी और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही निजी स्कूलों में भी उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.