भागलपुर, फरवरी 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के मोतीपुर पंचायत के वार्ड 8 में गुरुवार को खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। वही ग्रामीणों के अनुसार, महिला घर में अकेली रहती है। उसका बेटा और बहू बाहर रहते हैं, जबकि तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इस बाबत राघोपुर रेफरल अस्पताल में मौजूद ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.