सुपौल: राघोपुर में कांग्रेस का 'जन आक्रोश मार्च' पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
भागलपुर, जुलाई 25 -- राघोपुर से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से सिमराही मुख्य चौक तक एक दिवसीय 'जन आक्रोश मार्च' निकाला गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार देता है। यह भी पढ़ें- जनक्रांति मोर्चा व भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले प्रतिरोध सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.