भागलपुर, अप्रैल 23 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 3 स्थित करजाइन रोड पर एनएच 106 पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीएट टायर शोरूम के समीप लगे एक टेंट में जा घुसी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों में से कुछ को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह स्कॉर्पियो भीमनगर की तरफ से सिमराही की ओर आ रही थी। अचानक एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप स्कॉर्पियो पलटते हुए सड़क किनारे लगे टेंट में जा घुसी और उसे तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो टेंट में घुसी, पांच लोग घायल गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय टेंट के अंदर कोई व्यक्त...