भागलपुर, मार्च 12 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत स्थित हनुमाननगर वार्ड 6 में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस भीषण अग्निकांड में दो घर, एक खसी की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी देते हुए अग्निकांड के पीड़ित गृहस्वामी शिव शंकर मंडल ने बताया, रात के अंधेरे में अचानक आग लग गई। जब तक हम कुछ समझ पाते, आग ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। मेरा घर, कपड़े, अनाज, चौकी, पलंग, कुर्सी-टेबल सहित घर में रखे सारे महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक हो गए। हमने अपनी आंखों के सामने अपनी पूरी जमापूंजी और भविष्य को जलते देखा। एक खसी भी आग की भेंट चढ़ गए, और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई है। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है। घटना की सूचना मिलते ही हरिपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ज...