लखीसराय, मार्च 21 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही ईदगाह में ईद-उल-फितर के अवसर पर अमन-चैन और भाईचारे का पैगाम गूंजा। इस पवित्र त्योहार पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और देश व समाज में शांति और सौहार्द की दुआएं मांगी। ईद की नमाज के बाद इमाम साहब ने अपने खुतबे में सभी को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआएं मांगी। इस अवसर पर सिमराही ईदगाह में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर...