भागलपुर, अप्रैल 22 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 स्थित एनएच 106 पर पेट्रोल पंप के समीप, राघोपुर थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली मंदिर में 11 दिनों के भीतर चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार के दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये चुरा लिए। यह मात्र 11 दिनों के अंदर इसी मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.