भागलपुर, मार्च 28 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 स्थित धामी टोला में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के मुखिया जितेंद्र धामी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका। इस घटना में जमीनी कागजात, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए। जितेंद्र धामी के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसे उन्होंने पिछले पांच सालों की कड़ी मेहनत से जमा किया था। इस हृदयविदारक घटना से पूरा परिवार...