भागलपुर, नवम्बर 23 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । रतनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरा नहर पुल के पास छापामारी के दौरान पीले रंग के बोरे में रखा विसक्फ कफ सिरप (कोरेक्स) की कुल 94 बोतलें (मात्रा 9.4 लीटर) बरामद की गईं। इस दौरान पुलिस ने मौके से रतनपुर थानाक्षेत्र के बचनूचकला वार्ड 5 निवासी राकेश कुमार राज, उम्र लगभग 25 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बरामद कफ सिरप की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। आरोपी को हिरासत में लेकर कांड संख्या 87/25 दर्जकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं जब्त किए गए सभी कफ सिरप को थाना लाकर सीलबंद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.