भागलपुर, जनवरी 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। सुपौल जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर चल रहे वाहनों को घने कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यातायात धीमा हो गया है और दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जहां एक ओर घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार, यह घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। कोहरे के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जो गेहूं की बढ़वार और दानों के भराव के लिए अनुकूल मानी जाती है। इससे गेहूं की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। हाला...