भागलपुर, जुलाई 5 -- वीरपुर (सुपौल) से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट हृदयनगर पंचायत के भगवानपुर वार्ड नौ निवासी मो लतीफ को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिजनों, ग्रामीणों और पंचों के बीच लगातार पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार की अलसुबह एसएच 91 स्थित हैया धार पुल के समीप वार्ड 12 में अर्जुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मो लतीफ का शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों के बीच पंचायत शुरू हो गई, जिसके कारण अंतिम संस्कार में विलंब हुआ। पंचायत के सरपंच महानंद झा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद को घटना की वजह बताते हुए मृतक के बड़े भाई मो गढ़का पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लग...