भागलपुर, मार्च 10 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली के कृषि फार्म मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कमार की समृद्धि यात्रा को लेकर मंगलवार की सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर अहले सुबह से ही लोगों का जुटान शुरू हों गया था। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती चली गईं और पूरा इलाका उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। करीब आठ बजे के बाद जिले के विभान्न प्रखंडों से आई जीविका दीदियों के समूह मुख्य पंडाल की ओर बढ़ने लगे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी जीविका दीदियां पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही थीं। उनके चेहरों पर उत्साह और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दे रही थीं। कमलपुर से आई जीविका दीदी स्नेहलता ने बताया कि आ...