भागलपुर, मार्च 7 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।उबताया जाता है कि घायल युवक एक बाइक से दुकान जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे जा गिरा। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही वार्ड नंबर 1 निवासी शनिचर सादा के 18 वर्षीय पुत्र मिथुन सादा के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल राघोपुर में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.