सुपौल: बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। सोमवार की देर रात अनुमंडलीय अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति साँप को लेकर अस्पताल पहुंच गया।सुनने में यह भले ही हैरान करने वाला लगे, लेकिन थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में सोमवार को ऐसा ही मामला सामने आया। दरअसल 13 वर्षीय मुन्ना कुमार को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच मुन्ना कुमार के पिता विजेंद्र कुमार यादव ने साहस दिखाते हुए पहले बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और फिर डसने वाले सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। जानकारी के अनुसार, बभनगामा वार्ड नंबर 11 निवासी विजेंद्र कुमार यादव के 13 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार सोमवार को घर के आंगन की ओर जा रहा था। इसी दौरान साखर सांप ने उसे डस लिया। परिवार के लोगो सांप दिखाई दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.