भागलपुर, अप्रैल 16 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल। रेलवे की अतिक्रमित जमीन खाली कराने को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच गुरुवार को चकला निर्मली का धोबी टोला मानो इतिहास बन गया। दशकों से यहां बसे परिवारों ने बुलडोजर चलने से पहले ही अपने घर-दुकान खुद तोड़ने शुरू कर दिए। सुबह से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोई अपने घर का टीन-छप्पर खोलता दिखा, तो कोई बांस-बल्ली समेटते नजर आया। लोहिया चौक से पटेल चौक और झखराही ढाला तक आज चलने वाले अभियान से पहले ही लोगों में डर और बेबसी साफ झलक रही थी। कई परिवारों का कहना था कि वे 40-50 वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन अब अचानक बेघर होने की नौबत आ गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : रेलवे जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप "अब कहां जाएंगे और क्या खाएंगे," यह सवाल हर चेहरे पर साफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.