भागलपुर, जून 6 -- सुपौल के छातापुर से संजय भगत की रिपोर्ट छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड-12 में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर में सो रही 32 वर्षीय रसोइया शहानी खातून की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि वारदात उनकी नाबालिग बेटी और बेटे के सामने हुई। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी की पत्नी और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पुत्री सानिया प्रवीण और पुत्र शमशेर आलम ने आरोप लगाया है कि हत्या उनकी मां के भैंसुर के साले मो. अजीम ने की। बच्चों के अनुसार उनकी मां ने जीविका समूह से ऋण लेकर आरोपी को रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से रुपये लौटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात शहान...