भागलपुर, मई 30 -- बलुआ बाजार से मनीष कुमार की रिपोर्ट छातापुर प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शुरू होने के दो वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। वर्ष 2024 में भवन निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते विद्यालय में छात्र-छात्राओं को वर्ग संचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि मध्य विद्यालय में वर्ग 1 से 8 तक कुल 680 बच्चों का नामांकन है, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय में 525 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद विद्यालय में मात्र 10 कमरे और केवल तीन शौचालय ...