भागलपुर, अप्रैल 24 -- करजाईन बाजार (सुपौल) से पवन कुमार की रिपोर्ट प्रतिभा वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह कौशल विकास केंद्र नेशनल कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर करजाईन बाजार के निदेशक प्रदीप कुमार मेहता को 26 अप्रैल को पटना में बिहार के आईपीएस विकास वैभव सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि प्रदीप कुमार मेहता प्रतिभा वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले बेटी के सम्मान में पौधरोपण अभियान के तहत अभी तक हजारों पौधरोपण करवा चुके हैं। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना काल में मास्क वितरण एवं सेनिटाइज का वितरण एवं छिड़काव तथा दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं के परिवार को राशन किट समय-समय पर उपलब्ध कराया। इसके अलावा 15 वर्षों से युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ साथ रोजगार उपलब्ध करवाने में तत्परता दिखाते हुए समय समय पर मार्गदर्शन भी देते हैं।

ह...