भागलपुर, अप्रैल 24 -- सुपौल से रवि की रिपोर्ट प्रतापगंज। प्रतापगंज पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की तेकुना पंचायत के वार्ड पांच निवासी ओम प्रकाश चौधरी ने बीते 26 मार्च को थाना में मामला दर्ज करते हुए नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें चौधरी ने नीजी जमीन पर बन रहे मकान ढलाई कार्य को जबरन रोकने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसी मामले में फरार चल रहे नौ आरोपियों में दो आरोपी राजेश ठाकुर और रंजीत ठाकुर को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर धरदबोचा। जिसे थाना लाकर आवश्यक कारवाई पश्चात शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...